फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapid Rail: कितना हौगा रैपिड रेल का किराया, कैसे करना होगा टिकट को बुक? यहां जानें सबकुछ

Fri, 20 Oct 2023 02:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Rapid Rail - फोटो : अमर उजाला
Rapil Rail: बीते लंबे समय से दिल्ली एनसीआर और गाजियाबाद में रैपिड रेल को लेकर काम काफी तेजी से चल रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैपिड रेल को साहिबाबाद से हरि झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत कर दी है। अब शनिवार से आम लोग भी रैपिड रेल में सफर कर सकेंगे। देश की पहली रैपिड रेल को अब नमो भारत के नाम से जाना जाएगा। गौर करने वाली बात है कि पहले चरण में यह ट्रेन अभी साहिबाबाद से दुहाई के बीच दौड़ेगी। इसके बाद अगले चरण में इसको मेरठ तक चलाया जाएगा। इसको लेकर काम काफी तेजी से चल रहा है। रैपिड रेल में कई शानदार सुविधाओं को शामिल किया गया है। रैपिड रेल के शुरू होने से दिल्ली से मेरठ तक यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Rapid Rail - फोटो : अमर उजाला
रैपिड रेल शुरू होने के बाद से देश में कई लोग सवाल कर रहे हैं कि इसका किराया कितना होगा? इसमें सफर करने के लिए टिकट कैसे बुक करनी होगी? इस खबर के माध्यम से आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं -
विज्ञापन

3 of 5
Rapid Rail - फोटो : अमर उजाला

कितना होगा किराया 

रैपिड रेल के शुरू होने से पहले ही एनसीआरटीसी (NCRTC) ने इसके किराये के बारे में जानकारी दी थी। रैपिड रेल का न्यूनतम किराया 20 रुपये है। अगर आप जनरल क्लास में साहिबाबाद से दुहाई तक की यात्रा करते हैं। ऐसे में आपको 50 रुपये का टिकट खरीदना होगा। प्रीमियम क्लास में यह किराया 100 रुपये होगा।

4 of 5
Rapid Rail - फोटो : अमर उजाला

कैसे कर सकते हैं टिकट को बुक

आप मोबाइल एप्लीकेशन रैपिडएक्स कनेक्ट को डाउनलोड करके डिजिटल क्यूआर कोड बेस्ड टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं हर स्टेशन पर आप टिकट वेंडिंग मशीन की सहायता से भी टिकट को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rapid Rail - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा रैपिडएक्स का नेशनल कॉमन मोबलिटी कार्ड भी होगा। इसकी मदद से आप यात्रा कर सकते हैं। इस कार्ड में आप न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 2000 हजार रुपये का रिचार्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें