फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM SBY: मात्र 2 रुपये से भी कम कीमत पर मिल रहा 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है स्कीम

Fri, 20 Oct 2023 01:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
money new - फोटो : istock
PM Suraksha Bima Yojana: देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर इन गरीब लोगों के परिवार में मुखिया के साथ कोई अनहोनी हो जाए, तो पूरे परिवार पर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे में इन लोगों के जीवन में आर्थिक संकट आ जाते हैं। गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सालाना 20 रुपये यानी हर महीने 2 रुपये से भी कम के खर्च पर आप 2 लाख रुपये के जीवन बीमा कवर का लाभ पा सकते हैं। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को साल 2016 में शुरू किया था। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
money new - फोटो : istock
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बीमाधारक की अगर किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या वह स्थाई रूप से पूर्ण विकलांग हो जाता है। ऐसे में उसको दो लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं अगर बीमाधारक आंशिक विकलांग होता है। ऐसी स्थिति में उसको एक लाख रुपये की राशि दी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
money new - फोटो : istock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम उम्र 18 साल होनी जरूरी है। वहीं अधिकतम आयु 70 साल निश्चित की गई है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की बीमा अवधि एक साल की होती है, जो कि 1 जून से लेकर 31 मई तक चलती है। 

MF SIP: बच्चों की पढ़ाई की है चिंता, तो 100 रुपये की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मिल सकते हैं 26.2 लाख

4 of 5
money new - फोटो : istock
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आप बैंक में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको ऑनलाइन भी इस स्कीम में आवेदन करने का विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : i stock
अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। इस स्कीम में राशि अपने आप बैंक से कट जाती है। देश में कई लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें