फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Fund SIP: 7_20_12 का यह फॉर्मूला आपके बच्चों का भविष्य कर सकता है सुरक्षित, मिल सकते हैं 69.9 लाख

Thu, 21 Mar 2024 09:04 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock
बच्चों के जन्म के समय से ही माता-पिता को उनकी शादी या पढ़ाई लिखाई की चिंता होने लगती है। इस कारण माता पिता बच्चों के जन्म के समय से उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कुछ-कुछ पैसों की बचत करने लगते हैं। हालांकि, एक अच्छी फाइनेंशियल समझ न हो पाने की वजह से कई माता-पिता बचत के इन पैसों को बैंक खाते में ही जमा करके रखते हैं, जहां से उनको उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है। वहीं हर साल बढ़ती महंगाई की दर इन बचत के पैसों की वैल्यू को धीरे-धीरे कम करती जाती है। अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको निवेश के 7:20:12 के एक शानदार फॉर्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बच्चों के लिए भविष्य में कुल 69.9 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : istock
अगर आपके घर में हाल ही में बेटा या बेटी का जन्म हुआ है। ऐसे में आपको 7:20:12 के इस फॉर्मूले से म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाने के बाद आपको हर महीने करीब 7 हजार रुपये का निवेश करना है।
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock
7 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 20 सालों के लिए करना होगा। इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी  है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

4 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock
ऐसे में 7:20:12 के इस फॉर्मूले से निवेश करने पर 20 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास करीब 69.9 लाख रुपये होंगे। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने या उनकी शादी करने के लिए कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। 

SSY: बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार चला रही यह शानदार योजना, निवेश करने पर मिल रही शानदार ब्याज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें