Motor Vehicle Act And Rules On Cast Religion Sticker: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास कार या बाइक है। कहीं पर सफर करने के लिए कार या बाइक काफी सुविधाजनक होते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में इनसे यात्रा करने पर समय की भी काफी बचत होती है। सफर करने के लिए निजी वाहन काफी किफायती होते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग अपनी गाड़ियों पर विभिन्न तरह के फैंसी डिजाइन करवाते हैं।
यही नहीं कई लोग तो अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट को भी काफी अलग ढंग से बनवाते हैं। इसके अलावा कई लोग अपनी गाड़ियों पर अपने सरनेम, कास्ट या शायरी लिखवाना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ अपनी गाड़ियों पर लिखवा रहे हैं तो आपको मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए। ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है। आइए जानते हैं -