फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

Sun, 13 Oct 2024 01:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
PM kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment: देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। इस कारण देश के विकास में किसानों का काफी महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। प्रत्येक किस्त 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है, जिसके अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक कुल 18 किस्तें जारी कर चुकी है। हाल ही में 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
18वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद कई किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है। किसान यह जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार कब तक 19वीं किस्त जारी करेगी। 

LPG Gas: आपके गैस सिलेंडर का पाइप हो गया है एक्सपायर या नहीं? ऐसे करें पता

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। केंद्र सरकार ने अक्तूबर महीने में 18वीं किस्त जारी की थी। वहीं अक्तूबर के चार महीनों के बाद फरवरी महीना आ रहा है। इस कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगले साल फरवरी महीने में किसानों के खाते में 19वीं किस्त आ सकती है। 

KVP: पोस्ट ऑफिस की शानदार निवेश योजना, इतने महीनों में डबल कर देगी आपके पैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें