फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Scheme: महिलाओं के लिए शानदार है डाकघर की यह स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न

Wed, 07 Jun 2023 04:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
Mahila Samman Bachat Patra Yojana: देश में महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचलान कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ महीनों पहले भारत सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। इस स्कीम का जिक्र निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश करते समय किया था। इसकी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में महिलाएं इस स्कीम में निवेश करके बंपर रिटर्न पा सकती हैं। खुद स्मृति ईरानी ने भी महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अपना खाता खुलवाकर महिलाओं को इस स्कीम में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को शानदार इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। यही वजह है, जिसके चलते कई महिलाएं इस स्कीम में निवेश करना पसंद कर रही हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : istock
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में आपको स्कीम में निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : istock
डाक घर की महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने पर महिलाओं को किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा। 

PM Kisan Yojana: सरकार किसानों को दे रही हर साल 36 हजार रुपये, इन दस्तावेजों की मदद से स्कीम में करें आवेदन

4 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : istock
महिला सम्मान बचत पत्र में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकती हैं। वहीं अधिकतम निवेश राशि की सीमा को 2 लाख रुपये तय किया गया है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको तिमाही चक्रवृद्धि के आधार पर ब्याज दर मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : istock
महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम में निवेश करने के बाद आपको आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है। इस स्कीम में महिलाओं और लड़कियों के नाम पर 2 सालों के लिए निवेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें