फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Aadhaar Stambh Policy: एलआईसी आधार स्तंभ प्लान में निवेश करने पर मिलते हैं कई फायदे, जानें इनके बारे में

Mon, 18 Apr 2022 05:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
LIC Aadhaar Stambh Policy - फोटो : istock
LIC Aadhaar Stambh Plan: आज हम आपको एलआईसी की एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी आधार स्तंभ पॉलिसी है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। वहीं अगर परिवार के मुखिया के साथ कोई हादसा हो जाए। इस स्थिति में परिवार के सदस्यों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। अगर आप भी अपनी गैरमौजूदगी में अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपके लिए एलआईसी की यह स्कीम काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस स्कीम के अंतर्गत अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में पॉलिसीधारक द्वारा तय किए गए नॉमिनी को कवर राशि दी जाती है। एलआईसी की आधार स्तंभ पॉलिसी में आपको सुरक्षा और बचत दोनों का फायदा मिलता है।
विज्ञापन

2 of 6
LIC Aadhaar Stambh Policy - फोटो : istock
आधार स्तंभ पॉलिसी एक सहभागी बंदोबस्ती योजना है। इस स्कीम का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं, जिनके पास आधार कार्ड है। एलआईसी के आधार स्तंभ प्लान को केवल पुरुष ही खरीद सकते हैं। इसका लाभ महिलाएं नहीं उठा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
LIC Aadhaar Stambh Policy - फोटो : istock
यह एक एंडोमेंट प्लान है। इसमें मैच्योरिटी के समय राशि का लाभ मिलता है। इस स्कीम में प्रवेश की न्यूनतम आयु 8 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष तय की गई है। इस प्लान की न्यूनतम अवधि 10 साल और अधिकतम अवधि 20 साल की है।

4 of 6
LIC Aadhaar Stambh Policy - फोटो : istock
पॉलिसी के अंतर्गत परिपक्वता के समय आपकी अधिकतम आयु 70 साल होनी चाहिए। इस योजना में न्यूनतम बीमा राशि को 70 हजार और अधिकतम 3 लाख रुपये तय किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
LIC Aadhaar Stambh Policy - फोटो : istock
आप इस स्कीम में वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक और मासिक आधार पर भुगतान कर सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत इन्वेस्ट किए गए पैसों को मैच्योरिटी पीरियड के खत्म होने के बाद दे दिए जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
LIC Aadhaar Stambh Policy - फोटो : iStock
इसके अलावा अगर दुर्भाग्यवश पॉलिसी खरीदने के 5 साल बाद बीमा धारक की मृत्यु होती है। इस स्थिति में बीमित राशि नॉमिनी को दे दिया जाता है। ऐसे में एलआईसी का आधार स्तंभ पॉलिसी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें