Investment Tips: वैश्विक तनाव और संसाधनों की सीमितता के कारण आज के दौर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को नकारात्मक ढंग से प्रभावित करने का काम किया है। ऐसे में विश्व भर में मुद्रास्फीति की रफ्तार बीते कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ी है। बढ़ती हुई ये महंगाई आपके बचत के पैसों की वैल्यू को धीरे धीरे खत्म करते जा रही है। ऐसे में आपको अपने पैसों को सही जगह पर निवेश करने की जरूरत है। हालांकि, अक्सर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि निवेश के लिए कौन सा विकल्प सही है और कहां निवेश करने पर उनको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अगर आप यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि एफडी, म्यूचुअल फंड या स्टॉक कौन सी जगह पर निवेश करना ठीक है, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -