फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Credit Card: किसानों के लिए ये कार्ड है बेहद खास, सस्ती ब्याज दरों पर मिलता है तीन लाख रुपये तक का लोन

Wed, 16 Mar 2022 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : istock
भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि से जुड़ा हुआ है। भारत में किसानों की स्थिति काफी बदहाल है। कई सरकारी योजनाओं और इनिशिएटिव के बाद भी किसानों की दशा सुधरी नहीं है। कृषि करते समय किसानों को कई तरह के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। उनकी फसल की गुणवत्ता कैसी होगी ये बात मौसम चक्र और वर्षा पर निर्भर करती है। भारत में हर साल किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ती है। ऐसे में किसानों को मजबूरन गांव के संपन्न व्यक्ति से कर्ज लेना पड़ता है, जिसकी ब्याज दर काफी ज्यादा होती है। ऐसे में धीरे-धीरे किसान कर्ज के बोझ में दबता चला जाता है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति काफी बदहाल हो जाती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने 1998 में किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : अमर उजाला
किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसान काफी कम ब्याज दर पर 3 लाख रुपये के लोन का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप कृषि से जुड़ी गतिविधियों में संलग्न हैं, तो आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : istock
किसान क्रेडिट कार्ड में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निश्चित की गई है। वहीं अधिकतम आयु 75 वर्ष है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं।

4 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : istock
अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि जरूरी डॉक्यूमेंट्स है, तो आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : istock
इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपके पास जमीन के कागजात का होना जरूरी है। किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन बेहद ही कम ब्याज दरों पर मिलता है। ऐसे में इस कार्ड के जरिए आप कृषि से जुड़े अपने कई जरूरी कार्यों को कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें