PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15 Kist: देश में चलने वाली कई सारी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं पर सरकार हर साल काफी पैसा खर्च भी करती है। जहां कई योजनाओं में कोई जरूरत का सामान दिया जाता है, तो कई योजनाओं में आर्थिक मदद की जाती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, किस्त का लाभ पाने के लिए योजना से जुड़े किसानों को कई काम भी करवाने पड़ते हैं। ऐसे में सवाल ये भी है कि क्या किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है और जो किसान इसे नहीं करवाएंगे क्या उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...