आईआरसीटीसी ने तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करने के लिए एक खास एप बनाया है। ये एप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अगर आपको सफर करने के लिए तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना है, तो इस एप के जरिए आप उसे आसानी से बुक कर सकेंगे। आईआरसीटीसी एप ओपन करने के बाद आपको प्रीमियम पार्टनर के सेक्शन में कंफर्म टिकट (Confirm Tkt) का एक ऑप्शन शो होगा। उस पर क्लिक करते ही आप कंफर्म टिकट एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करेगा ये एप आपकी मदद?
इस एप पर तत्काल कोटे के तहत मौजूदा सीटों की जानकारी दी गई है। इस एप में टिकट बुक करने के लिए मास्टर लिस्ट भी है। इसमें आप अपनी यात्री से जुड़ी जानकारी पहले से ही सेव कर पाएंगे। ऐसे में टिकट बुक करते समय आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और आपकी तत्काल टिकट तुरंत बुक हो जाएगी।