फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Fund Scheme: इस स्कीम में अपनी पत्नी के नाम पर करें निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे पूरे 2.45 करोड़ रुपये

Mon, 21 Feb 2022 02:47 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस स्कीम में अपनी पत्नी के नाम पर करें निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे पूरे 2.45 करोड़ रुपये - फोटो : istock
हर व्यक्ति को अपने और अपने परिवार के भविष्य की चिंता रहती है। अब चाहे वो प्राइवेट नौकरी करता है या फिर सरकारी। 2004 के बाद सरकारी नौकरियों में होने वाली भर्तियों में पेंशन का प्रावधान खत्म होने पर ये चिंता सभी के लिए बराबर हो गई है। ऐसे में अपने भविष्य के लिए आज से ही प्लानिंग करना बहुत जरूरी हो गया है। इसके लिए निवेश एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी आपकी इनकम अच्छी खासी रहे और आपको आर्थिक रूप से किसी और पर निर्भर नहीं होना पड़े, तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में आप अपनी पत्नी के नाम पर निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको मैच्योरिटी के समय 2.45 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास स्कीम के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
इस स्कीम में अपनी पत्नी के नाम पर करें निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे पूरे 2.45 करोड़ रुपये - फोटो : istock
  • दरअसल, इस समय ब्याज दर न्यूनतम स्तर पर चल रही है। बैंकों की औसतन ब्याज दर 5 प्रतिशत पर है। ऐसे में एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए आप म्यूचुअल फंड के एसआईपी में निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इस स्कीम में अपनी पत्नी के नाम पर करें निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे पूरे 2.45 करोड़ रुपये - फोटो : istock
  • बीते 10 साल के रिकॉर्ड देखे जाएं तो कई एसआईपी ने 15 प्रतिशत का औसतन रिटर्न दिया है। इस हिसाब से कैलकुलेशन की जाए तो अगर आपकी उम्र 30 साल है, तो पत्नी के नाम पर कम से कम 3500 रुपये महीने की एसआईपी शुरू करें। इसी तरह हर महीने निवेश करने पर 30 साल तक आप 12.60 लाख रुपये का निवेश करते हैं।

4 of 5
इस स्कीम में अपनी पत्नी के नाम पर करें निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे पूरे 2.45 करोड़ रुपये - फोटो : istock
  • अगर आपको हर साल औसतन 15 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है, तो 30 साल बाद ये रकम 2 करोड़ 45 लाख रुपये के करीब होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस स्कीम में अपनी पत्नी के नाम पर करें निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे पूरे 2.45 करोड़ रुपये - फोटो : istock
  • अगर आप रिफंड के आधार पर पिछले 10 साल के बेस्ट म्यूचुअल फंड और उनका रिटर्न पर नजर डालेंगे, तो ये कुछ इस तरह हैं। SBI स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड का रिटर्न 20.04 प्रतिशत, इंवेस्को इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न 16.54 प्रतिशत, निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न 18.14 प्रतिशत, कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न 15.95 प्रतिशत, डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न 15.27 प्रतिशत रहा है।
हालांकि, किसी भी तरह का निवेश करने के लिए आपके एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी चाहिए, वरना आगे चलकर आपके परेशानी भी हो सकती है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें