IRCTC Rule For Train Ticket Booking Rules: भारतीय ट्रेनों में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं। इसका एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। भारतीय रेलवे द्वारा रोजाना देशभर में हजारों ट्रेनें चलाई जाती हैं। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती हैं। इसके अलावा यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा कई नियमों को बनाया गया है। हालांकि, ट्रेन में सफर करने से पहले आपको टिकट बुक कराना काफी जरूरी है। आप ट्रेन में सफर करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टिकट बुक करा सकते हैं। आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाकर आसानी से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं अगर आप ऑफलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा।