फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: गर्मियों की छुट्टियों में नहीं मिल रहा है रिजर्वेशन, तो इस ट्रिक की मदद से करें तत्काल टिकट बुक

Sun, 01 May 2022 10:21 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
How to Book Tatkal Ticket Faster - फोटो : अमर उजाला
IRCTC: गर्मियों के सीजन में अक्सर लोग अपने गांव या किसी दूसरी जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में कई यात्री सफर करने के लिए पहले ही ट्रेन टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। इस कारण ट्रेन की सभी सीटें काफी पहले बुक हो जाती हैं और गर्मियों के सीजन में दूसरे यात्रियों को रिजर्वेशन नहीं मिल पाता। उन्हें ट्रेन में यात्रा करने के लिए तत्काल टिकट का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, इस दौरान तत्काल टिकट को बुक करना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता। काउंटर खुलते ही सभी तत्काल टिकटें मिनटों में बुक हो जाती हैं। अगर आपको भी यात्रा करने के लिए टिकट नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से तत्काल ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 6
How to Book Tatkal Ticket Faster - फोटो : Istock
इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय मास्टर लिस्ट फीचर का इस्तेमाल करना होगा। तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करते वक्त यह फीचर काफी उपयोगी है। इसमें आप अपनी यात्रा की डिटेल्स पहले से ही भर के सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
How to Book Tatkal Ticket Faster - फोटो : Istock
ऐसे में तत्काल टिकट को बुक करते समय आपको हर एक डिटेल्स को दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। आप महज कुछ स्टेप्स को फॉलो करके पेमेंट करने के लिए रिडायरेक्ट कर दिए जाएंगे। इस कारण तत्काल टिकट बुक होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

4 of 6
How to Book Tatkal Ticket Faster - फोटो : Istock
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद My Account के विकल्प का चयन करें। नेक्स्ट स्टेप पर My Profile के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। इसके बाद Add/Modify Master List के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
How to Book Tatkal Ticket Faster - फोटो : Istock
इसे करने के बाद स्क्रीन पर रिजर्वेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। यहां आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी है, जिसकी मांग टिकट बुकिंग करते समय की जाती है। सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
How to Book Tatkal Ticket Faster - फोटो : istock
इस तरह आप आसानी से मास्टर लिस्ट बना लेंगे। मास्टर लिस्ट बनाने में आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। इसे बनाने के बाद तत्काल टिकट को बुक करते समय सीट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें