फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: यह है भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां जाने के लिए लगता है वीजा और पासपोर्ट

Thu, 05 Oct 2023 01:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारत में करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। पूरे देश में रेलवे का नेटवर्क फैला हुआ है, जो कि सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ता है। इसी वजह से इसको देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए देश भर में कई रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं। वहीं क्या आपको पता है कि देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जहां जाने के लिए आपके पास वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है। अगर नहीं, तो आज हम आपको देश के एक ऐसे ही रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपके पास वीजा और पासपोर्ट नहीं है, तो इस रेलवे स्टेशन पर आपको एंट्री नहीं दी जाएगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी है। भारत का यह रेलवे स्टेशन अमृतसर जिले में है और फिरोजपुर रेलवे स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए आपके पास पाकिस्तानी वीजा का होना जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
अटारी स्टेशन भारत का हिस्सा है, लेकिन यहां जाने के लिए पाकिस्तान की अनुमति की भी जरूरत होती है। अगर आप बिना वीजा और पासपोर्ट के इस रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए पाए जाते हैं। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : iStock
ऐसे में आपको जेल भी हो सकती है। अगर अगर आप यहां बिना वीजा और पासपोर्ट के जाते हैं, तो फॉरन एक्ट 14 के अंतर्गत आपके ऊपर मामला भी दर्ज हो सकता है और जुर्माना भी अदा करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इस स्टेशन पर दिल्ली अटारी एक्सप्रेस, अमृतसर-अटारी डीईएमयू, जबलपुर अटारी स्पेशल ट्रेन, समझौता एक्सप्रेस और पैसेजंर ट्रेनें चलती हैं। गौर करने वाली बात है कि वर्तमान समय में यह स्टेशन और भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस दोनों बंद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें