अक्सर देखने को मिलता है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन को क्रॉस करने का काम करते हैं। रेलवे लाइन को क्रॉस करना काफी खतरनाक है। इसमें आपकी जान भी जा सकती है। अगर आप भी ये गलती करते हैं, तो इसको लेकर आपको भारतीय रेलवे से जुड़े कुछ नियमों को जान लेना चाहिए। गलत तरह से रेलवे लाइन की क्रॉसिंग करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर आपके ऊपर एक भारी जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा आपको ऐसा करने पर जेल भी भेजा जा सकता है। भारत में कई लोग रेलवे के इस कानून के बारे में नहीं जानते और अपनी जान जोखिम में डालकर गलत तरीके से रेलवे लाइन की क्रॉसिंग करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस नियम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें गलत ढंग से रेलवे की क्रॉसिंग को लेकर सजा का प्रावधान है। आइए जानते हैं इसके बारे में -