फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: अगर रेलवे पटरी को पार करते हुए पकड़े गए, तो लगेगा भारी जुर्माना, यहां जान लें क्या है नियम

Wed, 06 Apr 2022 02:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Indian railways track crossing rules - फोटो : i stock
अक्सर देखने को मिलता है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन को क्रॉस करने का काम करते हैं। रेलवे लाइन को क्रॉस करना काफी खतरनाक है। इसमें आपकी जान भी जा सकती है। अगर आप भी ये गलती करते हैं, तो इसको लेकर आपको भारतीय रेलवे से जुड़े कुछ नियमों को जान लेना चाहिए। गलत तरह से रेलवे लाइन की क्रॉसिंग करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर आपके ऊपर एक भारी जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा आपको ऐसा करने पर जेल भी भेजा जा सकता है। भारत में कई लोग रेलवे के इस कानून के बारे में नहीं जानते और अपनी जान जोखिम में डालकर गलत तरीके से रेलवे लाइन की क्रॉसिंग करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस नियम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें गलत ढंग से रेलवे की क्रॉसिंग को लेकर सजा का प्रावधान है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
Indian railways track crossing rules - फोटो : i stock
भारत में हर रोज गलत ढंग से रेलवे पटरी की क्रॉसिंग करने से दर्जनों लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में रेलवे ने इस तरह के हादसों को रोकने के लिए कई प्रावधान किए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Indian railways track crossing rules - फोटो : Istock
इसके अलावा इन हादसों को रोकने के लिए रेलवे ने एक नया नियम भी लागू किया है। इस तरह के हादसे कम हो। इसके लिए अब अलग से आरपीएफ जवानों को तैनात किया जाएगा। 

4 of 6
Indian railways track crossing rules - फोटो : Istock
ये आरपीएफ जवान उन लोगों की निगरानी करने का काम करेंगे, जो गलत ढंग से रेलवे पटरी की क्रॉसिंग करने का काम करते हैं। अगर कोई व्यक्ति गलत ढंग से रेलवे की क्रॉसिंग करने का काम करता है। ऐसे में उसको पकड़कर तत्काल प्रभाव में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
Indian railways track crossing rules - फोटो : Istock
कई बार लोग फुटओवर ब्रिज का उपयोग किए बिना दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक से क्रॉसिंग करते हैं। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आपको जेल भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Indian railways track crossing rules - फोटो : Istock
रेलवे अधिनियम धारा 147 के तहत अगर आप गलत ढंग से रेलवे की पटरी को पार कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में आपको पकड़े जाने पर 6 महीने की जेल और 1 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। भारत में हर साल कई लोगों की मौत रेल पटरी को पार करते हुए होती है। रेलवे के इन नियमों का उद्देश्य इसी तरह के हादसों को रोकना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें