Indian Railways: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती हैं। इस कारण देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा भी कहा जाता है। हर रोज भारतीय ट्रेनों में करोड़ों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है।
ट्रेन में किराया काफी कम होता है और इसमें सफर करना भी काफी सुविधाजनक होता है। ट्रेन में एसी, स्लीपर, जनरल कई तरह के कोच लगे होते हैं। हालांकि, कई लोग ट्रेन के जनरल कोच में सफर करते हैं। हालांकि, ट्रेन के जनरल कोच में भी सफर करने के लिए आपको टिकट लेना जरूरी है। अगर आप ट्रेन के जनरल कोच में बिना टिकट लिए सफर कर रहे हैं तो पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है।