Indian Railways: भारतीय ट्रेनों में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यह नेटवर्क देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। आज के समय भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। हालांकि, इन ट्रेनों की संख्या ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए नकाफी हैं। ट्रेनों में कई महीनों पहले ही वेटिंग लिस्ट चली जाती है। वहीं तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना भी कोई आसान काम नहीं है। यात्रियों की इतनी ज्यादा तदाद होती है कि तत्काल विंडो खुलते ही सभी सीटें धड़ल्ले से बुक हो जाती है। इसी समस्या को देखते हुए रेलवे एक खास तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो आने वाले कुछ सालों में ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की समस्या खत्म हो जाएगी और सभी यात्रियों को कंफर्म सीट मिलेगी।