PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों के लिए चलाया जाता है और इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है। इस योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इन पैसों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में डीबीटी के माध्यम से सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। जैसा इस बार 17वीं किस्त में भी किया गया। बीती 18 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने 17वीं किस्त जारी की जिसका लाभ लगभग 9 करोड़ से भी ज्यादा पात्र किसानों को मिला, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें अब तक किस्त का लाभ नहीं मिला है। अगर आप भी इस सूची में शामिल हैं तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि आपको किस्त का लाभ अब तक क्यों नहीं मिला है और ये कैसे मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...