LPG Gas Cylinder: आज के समय हम में से अधिकतर लोग रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग खाना बनाने के लिए करते हैं। देश में हर घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए भारत सरकार भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपके रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने की बड़ी संभावना रहती है। बीते सालों में लगातार रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने की खबरें सामने निकलकर आती रही हैं। ऐसे में आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में इस खबर के माध्यम से आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय नहीं करनी चाहिए।