Atal Pension Yojana: अगर आप अपने भविष्य की जिंदगी को लेकर कोई अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं बनाते हैं तो रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण कई लोग अपनी आमदनी में से कुछ पैसों की बचत करके उसे बैंक में जमा करके रखते हैं। गौर करने वाली बात है कि आज के समय जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। अटल पेंशन योजना में निवेश करने के बाद आपको और आपकी पत्नी को हर महीने पांच-पांच हजार रुपये की पेंशन मिलती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -