फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukanya Samriddhi: अपनी बिटिया का सुकन्या खाता खुलवाकर प्राप्त कर सकते हैं एक करोड़ रुपये, जानें कैसे

Mon, 12 Aug 2024 01:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ। - फोटो : Amar Ujala
Sukanya Samriddhi Yojana Benefits in Hindi: अगर आप किसी सरकारी योजना से जुड़े होंगे तो जानते होंगे कि योजना में क्या लाभ मिलते हैं। दरअसल, राज्य और केंद्र दोनों ही कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इसी क्रम में एक योजना है सुकन्या समृद्धि योजना। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ बेटियों को दिया जाता है। इस योजना में आपको अपने बेटी के लिए निवेश करना होता है और इसके बाद आपको रिटर्न मिलता है। अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आप इसमें एक करोड़ रुपये तक का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके लिए आपको कितना निवेश करना होता है और आपको इस पर क्या रिटर्न मिलता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ। - फोटो : Istock
कैसे मिल सकते हैं एक करोड रुपये?
  • दरअसल, अगर आप भी चाहते हैं कि आपको सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के बाद एक करोड़ रुपये मिल जाए, तो इसके लिए आपको ये समझना होगा कि आपको कितना और कैसे निवेश करना है। अगर आप इस योजना में हर महीने 29 हजार 444 रुपये जमा करते हैं (मौजूदा ब्याज दर 8.2 फीसदी के हिसाब से) तो ऐसा करके आप 15 साल के अंदर एक करोड़ रुपये इकट्ठा कर लेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ। - फोटो : Istock
  • इसमें आप 15 सालों तक हर महीने 29 हजार 444 रुपये रुपये जमा करते हैं तो आपके द्वारा 15 सालों में जमा की गई राशि 52 लाख 99 हजार 920 रुपये होगी। जबकि, आपको ब्याज के तौर पर योजना से 4,700,080 रुपये मिलेंगे। ऐसे में ये दोनों राशि मिलाकर आपको कुल 1 करोड़ रुपये मिल जाएंगे।

4 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ। - फोटो : istock
टैक्स फ्री है योजना
  • इस सुकन्या समृद्धि योजना में आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत सालाना निवेश किए गए पैसों पर डेढ़ लाख रुपये तक की छूट मिलती है
  • योजना में जो आपको रिटर्न मिलता है उस पर टैक्स नहीं लगता
  • जो मैच्योरिटी की रकम मिलती है, वो भी टैक्स फ्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ। - फोटो : istock
कौन और कैसे जुड़ सकता है योजना से?
  • आप सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी का खाता खुलवा सकते हैं। योजना के अंतर्गत दो बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है
  • योजना की मैच्योरिटी पीरियड 21 साल का होता है जिसमें 15 साल आपको निवेश करना होता है और 6 साल बाद ये मैच्योर हो जाती है। साथ ही बचे हुए 6 साल में आपको ब्याज भी दिया जाता है
  • इस योजना से जुड़ने के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें