How To Buy Indian Flag From Indian Post: 15 अगस्त 2024 को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे होते हैं। इसी को देखते हुए 28 जुलाई 2024 को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के लोगों को हर घर तिरंगा की परंपरा को आगे बढ़ाने को लेकर प्रोत्साहित किया था। ऐसे में अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। हर घर तिरंगा 3.0 के अंतर्गत भारतीय पोस्ट ऑफिस तिरंगों की बिक्री कर रहा है। आप मात्र 25 रुपये की कीमत पर भारतीय डाकघरों से तिरंगे को खरीद सकते हैं।