DOB Change in PF Account: भारत सरकार कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाने के अलावा कई ऐसी संस्थाओं को भी चलाती है, जो लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का काम करती हैं। जैसे- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ। दरअसल, अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपका पीएफ अकाउंट होगा? इस पीएफ खाते में कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और उतना ही पैसा कंपनी भी इस खाते में जमा करती है। ऐसे में इस पैसे को आप नौकरी के बीच में (तय लिमिट में), नौकरी छोड़ने के बाद और पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। बशर्ते इसके लिए आपके सारे दस्तावेज और जानकारी सही हो। उदाहरण के लिए अगर आपके पीएफ खाते में आपकी जन्मतिथि गलत अपेडट हो गई है, तो आप इसे सही करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...