आजकल ज्यादातर लोग नौकरी करने के लिए पहले कोई कोर्स करते हैं और फिर एक अच्छी प्रोफाइल की नौकरी करते हैं। इससे व्यक्ति की पोस्ट तो बढ़ती ही है, साथ ही सैलरी भी अच्छी मिलती है। वहीं, जब लोगों को अनुभव हो जाता है, तो फिर वो अपने मुताबिक दूसरी कंपनी जॉइन कर लेते हैं। जब आप कोई कंपनी जॉइन करते हैं, तो वहां का एचआर विभाग आपसे कई तरह के दस्तावेज मांगता है। उदहारण के लिए पुरानी कंपनी का अनुभव लेटर, सैलरी स्लिप, बैंक खाते की जानकारी आदि। वहीं, अब तो कई कंपनियां आपकी पुरानी कंपनी में कॉल करके या अन्य माध्यमों से आपके बारे में जानकारी भी एकत्रित करते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि जब आप कोई कंपनी जॉइन करते हैं, तो आपको एचआर से कौन-कौन से दस्तावेज लेने चाहिए? शायद नहीं, लेकिन ये आपका अधिकार भी है। तो चलिए इस खबर में जानेंगे ये कौन से दस्तावेज हैं। आप आगे इनके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...