फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Property Registration: प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराते समय जरूर अपनाएं ये तरीके, होगी लाखों रुपये की बचत

Wed, 11 Oct 2023 10:44 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to save money on registry of property - फोटो : istock
How to save money on registry of property: हम में से अधिकतर लोग घर या जमीन खरीदने के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। एक समय बाद जब हमारे पास पर्याप्त पैसों का बंदोबस्त हो जाता है। उसके बाद हम घर, प्लॉट को खरीदते हैं। हालांकि, घर या जमीन को खरीदने के बाद उस पर मालिकाना हक पाने के लिए हमको रजिस्ट्री करवानी पड़ती है। रजिस्ट्री के बाद ही उस घर या जमीन पर आपका मालिकाना हक होता है। घर या प्लॉट खरीदने के बाद उसको रजिस्टर कराने की प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण है। गौर करने वाली बात यह है कि हर राज्य में रजिस्ट्री की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। कई राज्यों में तो रजिस्ट्रेशन की फीस 5 से 7 प्रतिशत तक होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप जमीन या घर की रजिस्ट्री कराते समय अपने पैसों की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How to save money on registry of property - फोटो : istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कई राज्य महिला के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट देते हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश कुछ ऐसे राज्य हैं, जो महिलाओं के नाम पर होने वाली रजिस्ट्री में छूट देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
How to save money on registry of property - फोटो : istock
उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी पुरुष के नाम पर जमीन या घर की रजिस्ट्री कराते हैं। ऐसे में आपको करीब 6 प्रतिशत की सब्सिडी देनी पड़ती है। वहीं अगर आप किसी महिला के नाम पर रजिस्ट्री कराते हैं। ऐसे में आपको 4 प्रतिशत की सब्सिडी देनी होती है। यही नहीं आप रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के ऊपर होने वाले खर्चे में टैक्स की भी बचत कर सकते हैं। 

IRCTC Tour Package: अब गोवा का प्लान नहीं होगा कैंसिल, IRCTC लाया टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

4 of 5
How to save money on registry of property - फोटो : pixabay
अक्सर प्रॉपर्टी की जो कीमत होती है। वह तय सर्किल रेट से ज्यादा होती है। इस कारण रजिस्ट्री के समय स्टाम्प ड्यूटी अधिक लगती है। वहीं सर्किल रेट पर स्टाम्प शुल्क कम लगता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to save money on registry of property - फोटो : istock
ऐसे में रजिस्ट्री के समय आप रजिस्ट्रार या सब-रजिस्ट्रार से अपील करके स्टाम्प ड्यूटी पर होने वाले अधिक खर्चे की बचत कर सकते हैं। अगर आप भी अपने जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहे हैं, तो इन तरीकों को अपनाकर आप अपने पैसों की बचत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें