फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: होली के मौके पर रखना चाहते हैं अपने स्मार्टफोन और गैजेट्स को सुरक्षित, तो फॉलो करें ये टिप्स

Tue, 15 Mar 2022 08:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
holi tips - फोटो : Istock
होली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कई लोग रंग, पिचकारी और मिठाइयों की खरीदारी करने की शुरुआत कर दी है। होली के मौके पर जो चीज लोगों को ज्यादा परेशान करती है। वह यह है कि रंगों और पानी से कहीं उनका मोबाइल फोन या कोई कीमती गैजेट खराब ना हो जाए। गलती से अगर हमारा मोबाइल या कोई जरूरी गैजेट पानी में भीग जाता है, तो इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि आपके स्मार्टफोन के खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में होली के मौके पर स्मार्टफोन और गैजेट्स को सेफ रखना काफी जरूरी होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप होली खेलते वक्त अपने मोबाइल फोन को सेफ रख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
holi tips - फोटो : Istock
अगर आप होली के दौरान अपने स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच या किसी दूसरे जरूरी गैजेट्स को अपने साथ ले जा रहे हैं, तो उन्हें किसी एयरटाइट जिपलॉक या वाटरप्रूफ पाउच में डाल दें। इससे होली खेलते वक्त आपका स्मार्टफोन सेफ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
holi tips - फोटो : Istock
इसके अलावा अपने स्मार्टफोन के पोर्ट्स जैसे स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट आदि को डक्ट टैप से बंद कर दें। वहीं मोबाइल के स्पीकर पर डक्ट टैप लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपका स्मार्टफोन साइलेंट पर हो।

4 of 5
holi tips - फोटो : Istock
वहीं अगर आप अपने ईयरफोन को पहन कर बाहर जा रहे हैं, तो उस पर ग्लिसरीन या मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं। ऐसे में आपके ईयरफोन पर रंग लगने के बाद भी वह आसानी से छूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
holi tips - फोटो : Istock
वहीं अगर होली खेलते वक्त आपके स्मार्टफोन में पानी चला गया है। इस स्थिति में आपको उसे भूलकर भी चार्ज पर नहीं लगाना है। ऐसा करने पर इलेक्ट्रिक शॉक लगने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें