फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan-Aadhaar Link: अगर पैन और आधार कार्ड में जन्मतिथि है अलग-अलग, तो जानें कैसे होगा लिंक

Fri, 07 Jan 2022 09:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैन को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : Twitter/@KanuDesai180
सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी लोगों को अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराना बहुत जरूरी है। ऐसा न करने वाले लोगों का पैन कार्ड रद्द भी हो सकता है। इसलिए कई सारे लोगों ने समय रहते अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा रहे हैं, मगर कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने अब तक इस काम को नहीं किया है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसकी वजह से इन्होंने अपना आधार और पैन कार्ड अभी तक लिंक नहीं किया है, लेकिन एक सबसे बड़ा कारण ये भी देखा जा रहा है कि लोगों के आधार और पैन कार्ड दोनों जगहों पर जन्मतिथि अलग-अलग होने की वजह से आधार और पैन कार्ड आपस में लिंक नहीं हो पा रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो गया है तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप बहुत ही आसानी से इस समस्या से निपट सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जन्मतिथि अलग-अलग होने पर कैसे होगा लिंक?
  • अगर आपकी जन्मतिथि दोनों जगहों (आधार और पैन कार्ड) पर यानी आधार में कुछ और पैन कार्ड में कुछ और है तो इसके लिए आपको उसे पहले सही कराना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • इसके लिए आपको एक सत्यापित दस्तावेज देकर आधार कार्ड और पैन कार्ड की जन्मतिथि एक करनी होगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • इसके लिए आपको आधार और पैन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी आधार और पैन कार्ड सेवा केंद्र पर जाकर मदद लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
  • अब इसके बदले आपको जरूरी शुल्क के साथ आवेदन करना होगा और आवेदन के कुछ दिनों बाद आपका काम हो जाएगा। इसके बाद आप पैन कार्ड को आधार से लिंक करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें