फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UIDAI Rule Changed: आधार के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, सत्यापन की राशि को घटाकर किया गया कम

Thu, 06 Jan 2022 01:17 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार के नियम में हुआ बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
भारत में आधार अब एक अनिवार्य दस्तावेज है। केंद्र सरकार ने हर एक व्यक्ति के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। किसी भी काम के लिए आज आधार की जरूरत पड़ती है। वहीं, यदि आपको किसी प्रकार की योजना का लाभ उठाना हो तो इसके लिए भी आधार का होना आवश्यक है। यही कारण है कि आपको आधार कार्ड के बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने आधार कार्ड के नियमों को लेकर बदलाव किया है, लेकिन अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर यूआईडीएआई ने आधार को लेकर कौन से नियम में बदलाव किए हैं? आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि यूआईडीएआई ने आधार सत्यापन की राशि ग्राहकों के लिये 20 रुपये से घटाकर मात्र 3 रुपये कर दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
आधार के नियम में हुआ बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ सौरभ गर्ग ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये जानकारी देते हुए कहा कि वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आधार का लाभ उठाने की काफी अधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि आधार के प्रति वेरिफिकेशन की दर को 20 रुपये से घटाकर मात्र 3 रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
आधार के नियम में हुआ बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • हालांकि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विभिन्न एजेंसियां व संस्थान सरकार द्वारा तैयार डिजिटल बुनियादी ढांचे का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकें। लोगों के जीवन को  मान-सम्मान के साथ सुगम बनाने के लिए ये बुनियादी ढांचे बेहद जरूरी है।

4 of 5
आधार के नियम में हुआ बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • वहीं अब तक 99 करोड़ ई-केवाईसी के लिये आधार प्रणाली का उपयोग किया गया है। यूआईडीएआई किसी के साथ बायोमेट्रिक्स साझा नहीं करता है और प्राधिकरण की ही तरह अपने सभी भागीदारों से अपेक्षा करता है कि वे समान स्तर की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार के नियम में हुआ बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • आपको जनकारी होनी चाहिए कि नया आधार कार्ड बनवाते समय कोई मुल्य नहीं चुकाना होता। जबकि इसे अपडेट कराते समय जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, ई-मेल आदि में बदलाव करने के लिए आपको चार्ज देना होगा। इसमें डेमोग्राफिक अपडेट पर  50 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट पर  100 रुपये का भुगतान करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें