भारतीय रेल हर एक दिन काफी संख्या में एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए रवाना होती है। लोग भी ट्रेन से यात्रा करना काफी पसंद करते हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है कि ट्रेन का सफर सुविधाजनक और सस्ता माना जाता है। हर दिन एक जगह से दूसरी जगह पर नाजाने कितने लोग जाते हैं। स्लीपर क्लास से लेकर एसी क्लास तक में लोग यात्रा करते हैं, और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। वहीं, ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट भी लेना पड़ता है। टिकट काउंटर से तो अब लोग बेहद कम टिकट लेते हैं। इसकी जगह पर लोग अब टिकट बुकिंग के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं। यहां से हर महीने लोग 6 टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन क्या आप चाहते हैं कि आप 6 की जगह पर 12 टिकट बुक कर पाएं? अगर हां, तो ऐसे में आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को अपने आधार कार्ड से लिंक कराना होगा, क्योंकि इसी के बाद आप इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे। तो चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...