फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अगर नहीं हुआ ट्रेन टिकट कंफर्म तो ऐसे ले सकते हैं वेटिंग टिकट का रिफंड, जानें तरीका

Wed, 26 Jul 2023 03:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वेटिंग टिकट का रिफंड कैसे प्राप्त कर सकते हैं? - फोटो : irctc official website
IRCTC Refund Rules: भारतीय ट्रेन, जो रोजाना लोगों को उनके गंतव्य तक छोड़ने का काम करती है। एक कोने से दूसरे कोने तक ट्रेन आसानी से लोगों को छोड़ देती है। ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको टिकट बुक करना पड़ता है। जहां कई रूट पर आसानी से टिकट मिल जाता है, तो कई रूट व्यस्त होने के कारण इन पर टिकट मिलना बेहद कठिन नजर आता है। इसलिए लोग कई महीनों पहले ही अपनी ट्रेन टिकट बुक करवा लेते हैं। वहीं, जिन लोगों का जाना जरूरी होता है वो लोग वेटिंग टिकट पर भी यात्रा करते हैं। पर सोचिए कि अगर आपको वेटिंग टिकट को कैंसिल करवाना हो, तो आपको कितना रिफंड मिलेगा? शायद आपको इस बारे में जानकारी न हो। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
वेटिंग टिकट का रिफंड कैसे प्राप्त कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • अगर आपको कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा है, तो फिर आप वेटिंग टिकट बुक करवा सकते हैं और किसी यात्री के टिकट कैंसिल होने पर आपके टिक्ट को कंफर्म किया जाता है। इसके बाद आप यात्रा कर सकते हैं। वहीं, भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करवाने को लेकर पहले ही नियम तय कर रखे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वेटिंग टिकट का रिफंड कैसे प्राप्त कर सकते हैं? - फोटो : istock
वेटिंग या आरएसी
  • अगर आपके पास वेटिंग या आरएसी ट्रेन टिकट है और किसी कारणवश आप इसे कैंसिल करवाना चाहते हैं, तो आप करवा सकते हैं। बस स्लीपर क्लास की ट्रेन टिकट को ट्रेन निकलने से 30 मिनट पहले कैंसिल करवाने पर आपको 60 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना होता है। जबकि, एसी क्लास के लिए आपको 65 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना होता है।

4 of 5
वेटिंग टिकट का रिफंड कैसे प्राप्त कर सकते हैं? - फोटो : istock
काउंटर टिकट का रिफंड कैसे मिलता है?
  • अगर आपने काउंटर से कोई वेटिंग ट्रेन टिकट ली है और अब आप उसे कैंसिल करवाना चाहते हैं, तो आप काउंटर पर जाकर ही करवा सकते हैं। जब आप काउंटर से इस ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाते हैं, तभी आपको रिफंड दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेटिंग टिकट का रिफंड कैसे प्राप्त कर सकते हैं? - फोटो : istock
ऑनलाइन टिकट का ऐसे मिलता है रिफंड
  • आपके पास अगर ऑनलाइन बुक की हुई वेटिंग ट्रेन टिकट है, तो इसे आपको ऑनलाइन कैंसिल करवाना होता है। इसके 2-3 दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में रिफंड आ जाता है। अगर रिफंड आने में देरी हो रही है या इसको लेकर कोई और दिक्कत है, तो आप कस्टमर केयर से इस 0755 661 0661 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें