फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: महिलाएं ध्यान दें, एलआईसी की इस स्कीम में करें 87 रुपये का निवेश, मिलेंगे पूरे 11 लाख

Wed, 26 Jul 2023 02:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Aadhaar Shila Plan - फोटो : Istock
LIC Aadhaar Shila Plan: देश में सरकार महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। इसके अलावा महिलाएं खुद से भी अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकती हैं। गौरतलब बात है कि जानकारी के अभाव में कई महिलाएं अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी योजनाओं में निवेश नहीं कर पाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम आधार शिला प्लान है। देश में बड़े पैमाने पर लोग एलआईसी को सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर देखते हैं। इसी वजह से किन्हीं और स्कीम्स में निवेश करने की बजाए ज्यादातर लोग एलआईसी में अपने पैसों को इन्वेस्ट करते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसमें आप 87 रुपये की बचत करके 11 लाख रुपये इकट्ठा कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
LIC Aadhaar Shila Plan - फोटो : Istock
इसके लिए आपको रोजाना 87 रुपये की बचत करनी होगी। ऐसे में एक साल में आपके पास कुल 31,755 रुपये इकट्ठा हो जाएंगे। अगर आप दस सालों तक लगातार एलआईसी आधारशिला प्लान में निवेश करती हैं। ऐसे में आपके कुल 3,17,550 रुपये योजना में जमा हो जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Aadhaar Shila Plan - फोटो : Istock
एलआईसी आधार शिला प्लान की मैच्योरिटी अवधि 70 साल है।  ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश करके मैच्योरिटी के समय 11 लाख रुपये के करीब इकट्ठा कर सकती हैं। एलआईसी की इस स्कीम में 8 से 55 साल की महिलाएं निवेश कर सकती हैं। 

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना में हुआ बड़ा बदलाव, अब 21 साल की महिलाएं भी उठा सकेंगी योजना का लाभ

4 of 5
LIC Aadhaar Shila Plan - फोटो : iStock
एलआईसी की इस योजना में न्यूनतम सम एश्योर्ड 75 हजार रुपये तय किया गया है। वहीं अधिकतम सम एश्योर्ड 3 लाख रुपये है। इस योजना का न्यूनतम पॉलिसी टर्म 10 सालों का है। वहीं अधिकतम 20 साल तय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Aadhaar Shila Plan - फोटो : i stock
इसके अलावा एलआईसी की इस स्कीम में और भी कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। अगर महिलाएं किसी अच्छी स्कीम में अपने पैसों का निवेश करना चाहती हैं। ऐसे में यह स्कीम आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें