फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card Pin: क्रेडिट कार्ड का नहीं बन पा रहा पिन, तो अपनाएं ये तीन आसान तरीके

Thu, 13 Jan 2022 05:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज के दौर में लोग पैसों को निकालने या जमा करने के लिए बैंक की लाइन में नहीं लगते हैं, बल्कि अब लगभग सभी लोग एटीएम कार्ड की मदद से अपना ये काम मिनटों में कर लेते हैं। वहीं, एटीएम कार्ड की तरह ही आजकल लोग काफी ज्यादा क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। वैसे ये कार्ड देखने में होता तो एकदम डेबिट कार्ड की तरह ही है, लेकिन इस कार्ड में बैंक एक लिमिट फिक्स कर देता है और आप इसी में से पैसों का इस्तेमाल करके हर महीने बैंक को वापस करते हैं। वहीं, कई बार देखा जाता है कि जब लोगों का नया क्रेडिट कार्ड बनकर आता है, तो उन्हें ये समझ नहीं आता है कि वो पासवर्ड कैसे बनाएं या कई बार लोग अपने क्रेडिट कार्ड का पिन भी भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी ये दिक्कत होती है, तो चलिए हम आपको क्रेडिट कार्ड पिन बनाने के कुछ सरल तरीकों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कस्टमर केयर से संपर्क करें
  • आप अपने क्रेडिट कार्ड का पिन बनवाने के लिए अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। बैंक के टोल फ्री नंबर पर आप कस्टमर केयर की मदद से आईवीआर पर अपना क्रेडिट कार्ड का पिन बना सकते हैं। इसमें आपसे आपकी कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाती हैं, जिसके बाद आपका पिन सफलतापूर्वक बना दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से
  • क्रेडिट कार्ड का पिन बनाने के लिए आप अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां अपने कार्ड नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद आपसे कुछ जानकारियां जैसे आपका नाम आदि चीजें कंफर्म कराई जाती हैं और फिर आपका पिन सफलातपूर्वक बन जाता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एटीएम मशीन से
  • अगर आपका क्रेडिट कार्ड का पिन नहीं बन पा रहा है, तो आप इसमें अपने बैंक की एटीएम मशीन की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि पहले अपने बैंक के किसी नजदीकी एटीएम में जाना है, और वहां अपना कार्ड मशीन में लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
  • इसके बाद आपसे यहां कुछ जानकारी मांगी जाएगी। जैसे- आपका मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि और साथ ही आपके मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड भी भेजा जाता है। इन सब चीजों को दर्ज करने के बाद आप अपनी पसंद का क्रेडिट कार्ड पिन बना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें