अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम करते हैं। दिन-रात मेहनत करके लोग पैसे कमा पाते हैं, जिससे उनका घर चलता है। बस अंतर ये है कि कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करता है। बात अगर नौकरी की करें, तो महीने भर काम करने के बाद ही लोगों को उनकी सैलरी मिल पाती है। नौकरी करने के दौरान कई तरह की सुविधाएं भी कर्मचारियों को दी जाती है, जो कई कंपनियां देती हैं। इसके अलावा एक ऐसी सुविधा है जो सरकार कर्मचारियों को देती है और वो है पीएफ की। दरअसल, हर महीने लोगों की सैलरी से एक निश्चित अमाउंट कटता है, और इतना ही पैसा कंपनी के खाते से भी कटता है। इसके बाद इस पैसे को कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किया जाता है और इस पर सरकार ब्याज भी देती है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों को ये पता ही नहीं चल पाता है कि उनके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हो गए हैं या लोग अपने पीएफ के पैसे को कैसे निकाल सकते हैं। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो चलिए हम आपकी मदद करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
इस नंबर से चेक कर सकते हैं बैलेंस
अगर आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो आप ईपीएफओ के नंबर 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें। इससे आपको आपके पीएफ खाते में मौजूद बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका
- फोटो : pixabay
वेबसाइट से भी कर सकते हैं चेक
आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट से भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। आपको https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login इस लिंक के माध्यम से लॉगिन करना है। फिर आपको मेंबर आईडी वाले विकल्प पर क्लिक करना है, जहां आपको पीएफ खाते के नंबर दिखेंगे। फिर आपको जिस खाते का बैलेंस देखना है, उसे चुनना है और व्यू पासबुक पर क्लिक करते ही आपको बैलेंस दिख जाएगा।
4 of 5
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका
- फोटो : iStock
मैसेज से भी कर सकते हैं चेक
आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस एक मैसेज भेजकर भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 नंबर पर मैसेज करना होता है। इसके बाद आपको मैसेज द्वारा बैलेंस की जानकारी मिल जाती है।
आपको पीएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर यूएएन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना है। फिर ऑनलाइन सर्विसेज को चुनकर क्लेम पर क्लिक करें। अब जरूरी जानकारी भरें, और बैंक खाते का नंबर डालकर वेरिफाई करें। यहां पीएफ निकालने का कारण चुनें और केंसिल चेक या बैंक की पासबुक की कॉपी अपलोड करें। अब ओटीपी भरकर सबमिट कर दें। इसके कुछ दिनों बाद आपका पैसा आपके बैंक खाते में आ जाता है।