हमें जीवन जीने के लिए खाने की जरूरत होती है, जिसे हम पैसों से खरीदते हैं। वहीं, लोगों को राशन की दुकानों पर भी राशन मिलता है, जिसमें गेहूं, चावल, दालें आदि चीजें मिलती हैं। सरकार गरीब तबके के लोगों के लिए राशन कार्ड बनाती है, जिसका उद्देश्य होता है कि उन्हें कम पैसे या कई बार फ्री में भी राशन उपलब्ध कराया जा सके। राशन कार्ड के जरिए लोगों को राशन दिया जाता है। इसमें परिवार के प्रत्येक व्यक्ति का नाम होता है, और प्रत्येक व्यक्ति को यूनिट के हिसाब से ही राशन दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशन कार्ड की सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाता है, और इसमें से कई नाम काटे भी जाते हैं। ऐसे में अगर आप देखना चाहते हैं कि कहीं आपका नाम तो राशन कार्ड सूची से नहीं हट गया है? तो चलिए इसका एक सरल तरीका है, जिसके बारे में जानते हैं...