How To Check The Purity Of Packaged Water: पानी हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। आज के समय पानी कमाई का भी जरिया बन चुका है। कई बड़ी कंपनियां बोतल बंद पानी को बेच रही हैं। गौर करने वाली बात है कि इन कंपनियों के बोतल में मिनरल वॉटर होता है, जो कि पीने के लिए उपयुक्त है। वहीं रजिस्टर्ड कंपनियों के अलावा भी कई कंपनियां बोतल बंद पानी बेचने के कारोबार से जुड़ी हुई हैं। इनमें से कई कंपनियां पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के नाम पर लोगों को खराब पानी बेच रही हैं। ऐसे में इन बोतल बंद पानी को पीने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बोतल बंद पानी की गुणवत्ता के बारे में पता कर सकते हैं।