फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन गलतियों के कारण आपके खाते में नहीं आई 15वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम

Fri, 01 Dec 2023 12:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: देश में करोडों किसान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है। हाल ही में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। इस दौरान डीबीटी के माध्यम से 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में सरकार ने  2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त नहीं आई है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके चलते खाते में 15वीं किस्त नहीं आई है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के खाते में न आने की मुख्य वजह योजना में ई-केवाईसी का न कराना है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस जरूरी कार्य को योजना में करा लेना चाहिए।

Rules change: सिम कार्ड से लेकर होम लोन तक आज से बदल जाएंगे ये तीन बड़े नियम, जानिए आप पर क्या होगा असर

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं जिन किसानों ने योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको इस कार्य को भी जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उनके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं।

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने मिलने लगेंगे 9,250 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें