फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold: आप जो सोना खरीदने जा रहे हैं वह असली है या नकली? दुकान पर ही ऐसे करें पहचान

Thu, 08 Aug 2024 01:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to check purity of gold - फोटो : Istock
How to check purity of gold: देश में बड़े पैमाने पर लोग सोने की ज्वेलरी को खरीदना पसंद करते हैं। सोने से बने गहनों का हमारी संस्कृति में काफी महत्व है। इस कारण शादी ब्याह या किसी खास आयोजन पर लोग सोने से बने गहनों की काफी खरीदारी करते हैं। हालांकि, हम जब भी सोने की दुकान पर जाते हैं उस समय मन में एक डर हमेशा बना रहता है कि जिस सोने के गहनों को हम खरीद रहे हैं वह असली है या नहीं? बीते लंबे समय से नकली सोने की बिक्री के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। सोना काफी कीमती धातु है। इस कारण सोने को खरीदते समय उसकी पहचान करना काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आप जो सोना खरीदने जा रहे हैं वह असली है या नकली। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How to check purity of gold - फोटो : istock
सोने की ज्वेलरी खरीदते समय आपको उस पर बने हॉलमार्क का निशान जरूर देखना चाहिए। हॉलमार्क का निशान सोने की शुद्धता को प्रमाणित करने का काम करता है। इसके अलावा आप BIS केयर एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके भी सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How to check purity of gold - फोटो : istock
इसमें आपको ज्वैलरी पर मौजूद अंतिम 6 अंकों के हॉलमार्क को एप में डालना होगा। यहां यह जानकारी दर्ज करके आप सोने की शुद्धता के बारे में पता कर सकते हैं। 

4 of 5
How to check purity of gold - फोटो : istock
आप विनेगर की मदद लेकर भी सोने की शुद्धता के बारे में पता कर सकते हैं। इसमें आपको सोने के ऊपर विनेगर की कुछ बूंदों को डालना है। इसके कुछ मिनटों के बाद आपको सोने को गौर से देखना होगा। अगर सोने के रंग में कुछ बदलाव नहीं होता है इस स्थिति में आपका सोना असली है। वहीं जो सोना नकली होगा वह विनेगर के संपर्क में आते ही काला हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to check purity of gold - फोटो : एएनआई
इसके अलावा आप चुंबक की मदद लेकर भी सोने की शुद्धता के बारे में पता कर सकते हैं। इसमें आपको सोने को चुंबक के साथ लगाना है। अगर आपका सोना चुंबक के साथ नहीं चिपक रहा है तो सोना असली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें