PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो इस बात को जानते होंगे कि फसल उगाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। दिन-रात खेतों में काम करना पड़ता है, बारिश और सूखे से फसल को बचाना पड़ता है और तब जाकर कहीं फसल तैयार हो पाती है। पर कई किसान ऐसे भी होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे किसानों के लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई योजनाएं चलाती हैं। जैसे- भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं और अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी हैं। वहीं, इसके बाद 18वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आप ये चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त मिलेगी या नहीं और ये होगा एक मैसेज को देखकर। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...