किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार कई तरह कि योजनाएं चला रही है। इनमें से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये आर्थिक मदद के रूप में प्रदान करती है। इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को अब तक इस योजना की कुल 9 किस्तें मिल चुकी हैं और अब 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।क्रिसमस से पहले केंद्र सरकार कभी भी किसानों के खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है। अगर आपने भी दसवीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन करा रखा है तो लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें कि इस इस किस्त का पैसा आपके खाते में आएगा या नहीं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ स्टेप्स, जिन्हें फॉलो करके आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं...