How To Check Expiry Date Of Gas Pipe: कुछ सालों पहले देश में खाना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर लकड़ी, उपले आदि पारंपरिक संसाधनों का उपयोग किया जाता था। हालांकि, आज के समय शहरों और गांव में अब खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। देश के गरीब और सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों तक एलपीजी गैस की पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन भी कर रही है। एलपीजी गैस से खाना पकाना काफी सुरक्षित और सुविधाजनक होता है। हालांकि, अगर आप एलपीजी गैस सिलेंडर की मदद से खाना बनाते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक जरूरी बात के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।