Fake Video Fraud Alert: आज के इस दौर में हम टेक्नोलॉजी के दम पर इतने आगे बढ़ चुके हैं कि पीछे मुड़कर देखने पर यकीन नहीं होता है। तकनीक जितनी अच्छी नजर आती है उतना ही इसके दम पर जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लोगों के बैंक खाते में सेंध लगाना या दूसरे तरीकों से उनके साथ धोखाधड़ी करना आदि। इसी कड़ी में आजकल लोगों का डीपफेक वीडियो बनाकर या व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करके उनका गलत वीडियो बनाकर उन्हें ठगा जाता है। अगर आपके साथ या आपके किसी जानने वाले के साथ भी ऐसा होता है तो आप कुछ जरूरी कदम उठाकर इससे बच सकते हैं क्योंकि आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग डर जाते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इससे बच सकते हैं और आपको क्या करना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...