फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: ये हैं वे किसान जिन्हें नहीं मिल पाएगी 18वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में

Sat, 13 Jul 2024 10:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Kist: हमारे देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। जैसे- किसानों की बात की जाए तो इनके लिए राज्य सरकारें तो कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। साथ ही केंद्र सरकार भी किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना में पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है और इस तरह से कुल सालाना 6 हजार रुपये का लाभ प्रत्येक किसान को मिलता है। इसी क्रम में अब अगली 18वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि ये कौन से कारण हैं जिनसे किस्त अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त? - फोटो : istock
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक पात्र किसानों को 17 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। वैसे तो अभी किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन नियमों की मानें तो अक्तूबर माह में ये किस्त जारी हो सकती है क्योंकि हर किस्त चार महीने में जारी होती है और पिछली किस्त जून में किसानों को दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त? - फोटो : istock
कौन हैं वे किसान जिनकी अटक सकती है किस्त:-

पहले किसान
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से जरूर लिंक करवा लें। जो किसान ऐसा नहीं करवाएंगे उनकी 18वीं किस्त अटक सकती है। ऐसे में अगर आप भी ये गलती करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

4 of 6
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त? - फोटो : istock
दूसरे किसान
  • आपने अगर पीएम किसान योजना में आवेदन किया है तो ये सुनिश्चित करें कि आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो। नाम, जेंडर, आधार नंबर जैसी चीजें सही हों। अगर इनमें से कुछ भी गलत होगा तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसके अलावा बैंक खाते की जानकारी भी गलत होने पर किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त? - फोटो : istock
तीसरे किसान
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की किस्त अटक सकती है जो लोग तय समय तक भू-सत्यापन नहीं करवाएंगे। दरअसल, विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त? - फोटो : istock
चौथे किसान
  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। जो किसान ये नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर या नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें