घर खरीदने हम सबका सपना होता है। हालांकि, घर खरीदना कोई आसाम काम नहीं है। सालों की मेहनत करने के बाद व्यक्ति जो जमा पूंजी इकट्ठा करता है तब कहीं जाकर वह घर खरीद पाता है। कई बार तो जमा पूंजी भी पर्याप्त नहीं होती है तो ऐसे में व्यक्ति होम लोन लेकर घर या जमीन को खरीदता है। घर खरीदते समय उसकी कीमत, रजिस्ट्री चार्ज, स्टाम्प चार्ज, वकील का खर्चा, होम लोन वैलुएशन चार्ज आदि कई खर्चे शामिल होते हैं। इन सब खर्चे के बाद जब रजिस्ट्री हो जाती है उसके बाद व्यक्ति को घर का मालिकाना हक मिलता है। प्रॉपर्टी खरीदते समय लोग पैसों की बचत करने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदना पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -