हर कोई जानता है कि सरकार हर साल योजनाओं पर काफी पैसा खर्च करती है, ताकि जरूरतमंद लोगों को मदद मिल पाए। इसमें बीमा कवर, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। पुरुषों के अलावा महिलाओं के लिए भी कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। ऐसा ही एक योजना है मुफ्त सिलाई मशीन योजना, जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को सरकार द्वारा मुफ्त में सिलाई मशीन दे जा रही है। इस योजना का उद्धेश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के अंतर्गत हर राज्य में लगभग 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन केंद्र सरकार दे रही है। इसलिए अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे आवेदन कर सकते हैं और कौन इसके लिए पात्र हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...