फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC iPay App: मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, कैंसिलेशन पर मिलता है तुरंत रिफंड, जानें IRCTC के इस खास एप के बारे में

Wed, 15 Jun 2022 12:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC ipay - फोटो : अमर उजाला
IRCTC ipay: भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। किसी दूसरे साधनों के मुकाबले भारतीय ट्रेन ज्यादा सुरक्षित और सुगम विकल्प है। इसी वजह से दूसरे साधनों की अपेक्षा लोग ट्रेन में यात्रा करना पसंद करते हैं। हालांकि, ट्रेन में सफर करने से पहले आपको टिकट बुक कराना जरूरी है। आज के इस डिजिटल दौर में लोग अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट की बुकिंग करा रहे हैं। वहीं अक्सर देखने को मिलता है कि ऑनलाइन टिकट को बुकिंग करने में यूजर्स का काफी समय लगता है। इसके अलावा कैंसिलेशन पर टिकट का रिफंड भी काफी समय बाद आता है। ऐसे में टिकट बुकिंग की प्रोसेस को और भी तेज और सिक्योर करने के लिए आईआरसीटीसी ने एक खास एप को लॉन्च किया है। इस एप्लीकेशन का नाम IRCTC ipay एप है। इस एप की मदद से आप तुरंत ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आपको टिकट कैंसिलेशन पर तुरंत रिफंड भी मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं IRCTC ipay एप पर टिकट बुकिंग की प्रोसेस के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC ipay - फोटो : istock
बुकिंग के लिए आपको IRCTC Ipay एप को ओपन करना है। उसके बाद आपको अपनी लॉगिन इंफो दर्ज करना है। एप पर लॉगिन करने के बाद आपको अपनी यात्रा की तारीख और जगह को दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC ipay - फोटो : Istock
इन डिटेल्स को फिल करने के बाद स्क्रीन पर उस रूट की सभी ट्रेनें शो होने लगेंगी। आपको ट्रेन का चयन करके अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करना है।

4 of 5
IRCTC ipay - फोटो : Istock
नेक्स्ट स्टेप पर भुगतान करते समय IRCTC ipay के ऑप्शन का चुनाव करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद Pay and Book के विकल्प का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC ipay - फोटो : iStock
इसके बाद आपको क्रेडिट, डेबिट कार्ड या यूपीआई से पेमेंट करनी है। एक बार भुगतान होने के बाद आपकी ट्रेन टिकट तुरंत बुक हो जाएगी। टिकट बुक होने के बाद उसका मैसेज आपकी मेल आईडी और SMS पर आ जाएगा। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप IRCTC ipay के जरिए टिकट की बुकिंग आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें