फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: अब कोविड इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे दोगुने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस

Sat, 15 Jan 2022 05:31 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अब कोविड इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे दोगुना पैसे - फोटो : pixabay
कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ ही दिनों में रोजाना 2 लाख से अधिक मामले सामने आने लगे हैं। ऐसे में लोगों को दोबारा से चिंता सता रही है कि अगर कोरोना या अन्य किसी बीमारी के कारण हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा या किसी अपने के इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो अचानक से इतनी बड़ी रकम कहां से आएगी। अगर आप भी ये सारी बातें सोचकर परेशान हो रहे हैं तो चिंता छोड़िए, क्योंकि कोरोना काल में लोगों के सामने आईं मुसीबतों के देखते हुए केंद्र सरकार ने भविष्य निधि के नियमों में परिवर्तन किया है। इसके जरिए अब आप किसी भी आपात स्थिति में अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। कोरोना बढ़ते मामले और आर्थिक स्थिति को देखते हुए ईपीएफओ ने कर्मचारियों को दोगुने तक पैसे निकालने की अनुमति दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से... 
विज्ञापन

2 of 5
अब कोविड इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे दोगुना पैसे - फोटो : PIXABAY
पीएफ से पैसे निकालने का तरीका 
  • पीएफ से पैसे निकालने के लिए सबसे पहले ई-सेवा पोर्टल https://unifiedportal-mem.epiindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करें। यहां अपना यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके अपने खाते में लॉगिन करें। इसके बाद ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं और क्लेम चुनें। 
विज्ञापन

3 of 5
अब कोविड इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे दोगुना पैसे - फोटो : iStock
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया वेबपेज दिखाई देगा, जिसमें आपके सभी विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि और आपके आधार नंबर के अंतिम चार अंक होंगे। वेबपेज आपसे अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करने के लिए कहेगा। जो जगह बनी हो उसमें अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें और वेरिफाई पर क्लिक कर दें। 

4 of 5
अब कोविड इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे दोगुना पैसे - फोटो : iStock
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पॉप-अप दिखाई देगा, जो आपसे ‘सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग’ देने के लिए कहेगा। इसके बाद ड्रॉप डाउन मेनू से, आपको ‘पीएफ एडवांस का चयन करना होगा। फिर आपको ड्रॉप डाउन मेनू से ‘महामारी का प्रकोप (COVID-19)’ के रूप में पैसे निकालने का चयन करना होगा। जितनी रकम की जरुरत हो दर्ज करें और चेक की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें और अपना पता दर्ज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब कोविड इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे दोगुना पैसे - फोटो : pixabay
  • इसके बाद आपके आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। एसएमएस के माध्यम से आपको जो ओटीपी मिला है, उसे दर्ज करें और एक बार ओटीपी दर्ज के बाद आपकी क्लेम रिक्वेस्ट भी सबमिट कर दी जाएगी। आपने क्लेम फॉर्म में जो जानकारी दी है उसे ईपीएफओ वेरिफाई करेगा और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपके बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें