फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Pin Code: किसी भी जगह का करना है पिन कोड पता, तो अपनाएं ये सरल तरीका

Sat, 15 Jan 2022 02:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पिन कोड पता लगाने का तरीका - फोटो : istock
जब भी आप कोई फॉर्म भरते हैं, तो आपको उसमें अपने नाम के साथ-साथ पता और पूरी जरूरी जानकारी देनी होती है। साथ ही उसमें अपने शहर का पिन कोड भी आपको भरना होता है, जोकि काफी ज्यादा जरूरी होता है। हर एक जगह का पिन कोड अलग-अलग होता है। पिन कोड को पोस्टल इंडेक्स नंबर कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल हर जगह किया जाता है। जब भी आप अपने रिश्तेदारों को पत्र या कोई टेलीग्राम भेजते हैं या फिर ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं, तो आपको पते के साथ-साथ पिन कोड भी लिखना होता है। इसके अलावा पिन कोड होने से जगह को ढूंढना काफी आसान हो जाता है। भारत में पिन कोड की शुरुआत 15 अगस्त 1972 में श्रीराम भिकाजी वेलंकर ने की थी। सन 1972 में भिकाजी वेलंकर यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ क्मयूनिकेशन के एडिशनल सचिव के तौर पर काम करते थे और उस समय किसी भी चिठ्ठी को भेजने में काफी दिक्कतें होती थी। इसी वजह से उन्होंने इसको लागू किया था, जिसके बाद हर एक शहर या नगर या इलाके का अपना अलग पिन कोड है। मगर कई सारे लोगों को अपने इलाके का पिन कोड नहीं पता होता है। इसलिए आज हम आपको पिन कोड पता करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप किसी भी जगह का पिन कोड आसानी से जान सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पिन कोड पता लगाने का तरीका - फोटो : iStock
इस तरह पता कर सकते हैं पिन कोड:-

स्टेप 1
  • सबसे पहले आप पिन कोड की वेबसाइट पर जाइए। इसके बाद आप यहां पर 'सेलेक्ट ए स्टेट' वाले विकल्प से उस राज्य का चुनाव कीजिए जिसका पिन कोड आप जानना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पिन कोड पता लगाने का तरीका - फोटो : Pixabay
स्टेप 2
  • इसके बाद आप 'सेलेक्ट ए डिस्ट्रिक्ट' वाले विकल्प का चुनाव करके उस जिले का चुनाव कीजिए जिसका पिन कोड चाहिए। अब आप 'सेलेक्ट ए अल्फाबेट' वाले विकल्प का चुनाव कीजिए, जिसके बाद आप उस अक्षर से पढ़ने वाले नाम को सर्च कर सकते हैं।

4 of 5
पिन कोड पता लगाने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • अब आपके सामने उस अक्षर से शुरू होने वाली जगहों का नाम दिखाई देगा। इसके बाद आप आराम से 'सेलेक्ट ए लोकलिटी' का चयन कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिन कोड पता लगाने का तरीका - फोटो : pixabay
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको उस जगह के पिन कोड की जानकारी मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें