फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: पात्र लोग ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड, मिलेगा पूरे पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ

Thu, 25 Jan 2024 12:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड ऐसे बनवा सकते हैं। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Benefits: देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं। हर एक वर्ग के लिए, शहरों के लिए अलग, ग्रामीण इलाकों के लिए अलग, आर्थिक लाभ वाली अलग योजनाएं, तो ऐसी भी योजनाएं हैं जिनमें किसी सामान के जरिए लाभ पहुंचाया जाता है आदि। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिससे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इस योजना में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड से कार्डधारक अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। तो चलिए जानते हैं आप ये कार्ड कैसे बनवा सकते हैं, ताकि आपको भी मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड ऐसे बनवा सकते हैं। - फोटो : pixabay
ये लोग हैं योजना के लिए पात्र:-

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप ये सूची चेक कर जान सकते हैं कि किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है...
  • इसमें सबसे पहले वो लोग शामिल हैं, जिनका मकान कच्चा है
  • जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं...
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड ऐसे बनवा सकते हैं। - फोटो : Istock
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जिनके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड ऐसे बनवा सकते हैं। - फोटो : pixabay
पात्र हैं, तो आवेदन ऐसे करें:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पात्रता सूची के मुताबिक, योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभार्थी बन सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड ऐसे बनवा सकते हैं। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको अधिकारी को आवेदन के बारे में बताना है और संबंधित दस्तावेज देने हैं
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • जांच सही पाए जाने के बाद आपके आयुष्मान कार्ड का आवेदन कर दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें